Top 5 This Week

Related Posts

भारत में हिंदू अल्पसंख्यक राज्य कितने हैं?

दुनिया की आबादी लगभग 7 अरब से ज्यादा है जिसमें से 2.2 अरब ईसाई और सवा अरब मुसलमान हैं और लगभग इतने ही बौद्ध। पूरी दुनिया में ईसाई, मुस्लिम, यहूदी और बौद्ध राष्ट्र अस्तित्व में हैं।

एक हिन्दी दैनिक में छपी खबर के अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में अब मात्र 13.95 प्रतिशत हिन्दू ही बचे हैं। यदि हम भारत की बात करें तो भारत की कुल आबादी का लगभग 80 प्रतिशत हिंदू है।

पूरी दुनिया में हिंदू आबादी वाले देश में भारत में सबसे ज़्यादा हिंदू रहते हैं. उसके बाद नेपाल है जो हिंदुओं की आबादी के मामले में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. मॉरीशस में भी 50 फ़ीसदी से ज़्यादा हिंदू रहते हैं और यह तीसरे स्थान पर है.

“हिंदू धर्म को विश्व का प्राचीनतम धर्म माना जाता है। इसे ‘वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म’ भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। इसलिए हिंदू धर्म का कोई एक संस्थापक नहीं है. यह धर्म कई परंपराओं, विश्वासों, वैज्ञानिक तथ्यों, उच्य सामाजिक मूल्यों, समानता, सहिष्णुता, आर्थिक स्वलम्बन और मूल्यवान विचारों का मिश्रण है, जो सदियों में विकसित हुआ है. इसे ‘वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म’ भी कहा जाता है.”

हिंदू आबादी वाले कुछ और देश कि बात करें तो अनुमानतः

  • बांग्लादेश में करीब 1 करोड़ 35 लाख हिंदू रहते हैं.
  • इंडोनेशिया में करीब 48 लाख हिंदू रहते हैं.
  • पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी करीब 40 लाख हो सकती है.
  • श्रीलंका में हिंदू आबादी करीब 30 लाख है.
  • अमेरिका में करीब 27 लाख हिंदू रहते हैं.
  • मलेशिया में करीब 21 लाख हिंदू रहते हैं.
  • ब्रिटेन में करीब 12 लाख हिंदू रहते हैं.

वर्तमान भारत में करीब 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। केंद्र शासित प्रदेश के नाम है- जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा तथा नगर हवेली और दमव एवं दीव। संपूर्ण भारत की बात करें तो हिंदू बहुसंख्या में है। दूसरे नंबर पर मुस्लिम, तीसरे पर ईसाई है और चौथे पर सिख धर्म के अनुयायी हैं।

भारत के किन राज्यों में हिंदू अल्पसंख्‍यक है?

एक अनुमान के अनुसार भारत के कम से कम 9 राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चला है। ये 9 राज्य है- 1. जम्मू-कश्मीर, 2. लद्दाख, 3. मिजोरम, 4. लक्षद्वीप, 5. नागालैंड, 6. मेघालय, 7. अरुणाचल प्रदेश, 8. पंजाब और 9. मणिपुर शामिल हैं।

भारत में कुछ समुदायों को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया है, जिसमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन शामिल हैं। अल्पसंख्यकों को राज्य और केंद्र की ओर से विशेष सुविधा और सुरक्षा प्रदान की जाने के साथ ही समुदाय के सदस्यों के लिए सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक अवसरों की रक्षा करना भी होता है। प्रत्येक राज्य में, एक निश्चित समुदाय को अल्पसंख्यक माना जाता है यदि उसकी जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का 50% से कम है। इस मान से तो 9 राज्यों में हिंदू 50 प्रतिशत से बहुत कम है परंतु उन्हें अल्प संख्‍यक का दर्जा प्राप्त नहीं है।

विश्व की कुल जनसंख्या में लगभग 15-16% हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं। जिनमें कुल जनसंख्या के प्रतिशत के अनुसार नेपाल में सर्वाधिक (८२ प्रतिशत) हिन्दू हैं, उसके बाद भारत (८०.३%) तथा मॉरिशस (४८.५%) में सर्वाधिक हिन्दू हैं।

हिंदू धर्म एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत, नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसके अलावा सूरीनाम, फिजी इत्यादि देशों में भी रहते हैं।

हिंदू धर्म को विश्व का प्राचीनतम धर्म माना जाता है। इसे ‘वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म’ भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। इसलिए हिंदू धर्म का कोई एक संस्थापक नहीं है. यह धर्म कई परंपराओं, विश्वासों, वैज्ञानिक तथ्यों, उच्य सामाजिक मूल्यों, समानता, सहिष्णुता, आर्थिक स्वलम्बन और मूल्यवान विचारों का मिश्रण है, जो सदियों में विकसित हुआ है. इसे ‘वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म’ भी कहा जाता है.

 

चारधाम यात्रा 2026 कपाट खुलने की तिथि और स्वास्थ्य विभाग की रणनीति

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी।...

सुग्रीव की लापरवाही के बाद अंगद ने वानर सेना की कमान कैसे संभाली

प्रभु श्री राम की सेना द्वारा लंका के विरुद्ध लड़ा जा रहा वह भीषण युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुँचा था। वानरों...

वरुथिनी एकादशी: अनगिनत जन्मों के संचित कर्मों से मुक्ति का मार्ग

सोमवार, 13 अप्रैल, 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी, वैशाख मासवर्ष भर मनाए जाने वाले चौबीस एकादशियों में से, वरुथिनी एकदशी एक अद्वितीय महत्व...

ईरान-अमेरिका युद्ध का विश्व की अर्थव्यवस्था और मंहगाई पर क्या असर होगा?

ईरान और अमेरिका युद्ध, वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका के लिए सबसे कठिन माना जा रहा है। इस परिस्थतियों में अब यह विश्व में...

कनकधारा स्तोत्र और आदिगुरु शंकराचार्य की कथा

पौष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी को समर्पित कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...

तरबूज़ मीठा है या नहीं?; बिना काटे ऊपर से पहचानने के तरीके जाने

गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज़ की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि यह फल खाने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि सेहत के...

Popular Articles