Top 5 This Week

Related Posts

नौतपा के दौरान क्या सावधानी रखें?; रोहिणी नक्षत्र के 9 सर्वाधिक गर्मी वाले दिन 25 मई से 2 जून तक

नौतपा (Nautapa) हिंदू पंचांग के अनुसार गर्मियों के वे 9 सबसे गर्म दिन होते हैं, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इन दिनों सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, जिससे भीषण गर्मी, लू और तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जाती है। इस वर्ष 2026 में नौतपा की यह अवधि 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगी।

पारंपरिक लोक-मान्यता के अनुसार, नौतपा जितना अधिक तपता है, मानसून के दौरान उतनी ही अच्छी और भरपूर बारिश होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा के 9 दिनों तक विवाह, सगाई, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए।

नौतपा: तथ्य और धार्मिक मान्यताएं

  • ज्योतिष के अनुसार सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो 15 दिन तक रहते हैं। इन 15 दिनों में से शुरुआती 9 दिनों को ही ‘नौतपा’ कहा जाता है।
  • विज्ञान के अनुसार, इन दिनों सूर्य की किरणें धरती पर सीधी (लंबवत) पड़ती, जिससे ज्यादा गर्मी होती है।
  • अत्यधिक गर्मी के कारण मैदानी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure) बनता है, जो समुद्र से नमी वाली हवाओं को आकर्षित करता है, जिससे आगे चलकर अच्छी बारिश होती है।
  • वर्षा का संकेत: ग्रामीण क्षेत्रों में यह मान्यता है कि नौतपा में जितनी अधिक गर्मी पड़ेगी, आने वाले मानसून के दौरान बारिश भी उतनी ही अच्छी होगी।
  • रोहिणी नक्षत्र के इन गर्म दिनों में शादी, सगाई, या गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को करने से बचा जाता है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से इन दिनों में धूप में बाहर निकलते समय बचाव करने, ठंडा पानी पीने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

नौतपा के दौरान क्या सावधानी रखें ?

  • मौसम में अधिक गर्मी होने से इन दिनों हीटवेव (लू) का खतरा बढ़ जाता है। जिससे बचने के लिए धूप में निकलते समय शरीर को पूरा ढकें, टोपी पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी या नींबू पानी पीते रहें।
  • अपने आहार में तरल पदार्थों (जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी) और मौसमी फलों (जैसे तरबूज और खीरा) को प्राथमिकता दें।

 

Popular Articles