Top 5 This Week

Related Posts

मूलांक 9 को जन्मे लोगों के लिए शुभ क्या है?

Astrology (Numerology): अंक ज्योतिष में सबसे आखरी और सबसे बड़ा मूलांक नौ होता है। यदि आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है, तब यह कहता है कि आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है और मंगल का मूलांक 9 है. अत: ऐसा मन जाता है कि आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन कई मायनों में कभी कभी आपको बहुत अधिक बुद्धिमान नहीं माना जाता है।

वैसे मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जाता है।

यह 9 मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है।

मूलांक 9 वाले बेहद साहसी होते हैं और यह आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पैदा करते हैं।

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मूलांक 9 के शुभ अंक और वर्ष

  • शुभ दिनांक : 9, 18, 27
  • शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
  • शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
  • ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
  • शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

 

Popular Articles