Top 5 This Week

Related Posts

हनुमान जयंती 2025: तिलक माथे की जगह गले पर क्यों लगाती हैं महिलाएं?

Hanuman jayanti 2025 Special:  हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा में तिलक का विशेष महत्व है, लेकिन महिलाएं आमतौर पर हनुमान जी का तिलक माथे की बजाय गले पर लगाती हैं। इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं और कारण छिपे हैं, जो इस परंपरा को विशेष बनाते हैं। आईए जानते हैं आखिर किस वजह से इस परंपरा का पालन किया जाता है।

धार्मिक मान्यताएं

आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाएं हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जाती हैं। लेकिन उनके चरणों को स्पर्श न करते हुए कटोरी में रखे सिंदूर से तिलक करती हैं। यह तिलक भी माथे की जगह वह अपने कंठ पर लगाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना जाता है। इसलिए, महिलाएं उनकी पूजा में माथे पर तिलक नहीं लगाती हैं, क्योंकि इसे उनके ब्रह्मचर्य का उल्लंघन माना जाता है।

मंगल होता है बलवान

कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का तिलक गले पर लगाने से महिलाओं के मंगल दोष शांत होते हैं और उन्हें वैवाहिक सुख प्राप्त होता है। इस तरह गले पर हनुमान जी का तिलक लगाने से मंगल बलवान होता है।

कंठ शांत और ध्यान केंद्रित होता है: ऐसा माना जाता है कि गले पर तिलक लगाने से कंठ शांत रहता है और वाणी में मधुरता आती है। साथ ही गले पर तिलक लगाने से ध्यान केंद्रित होता है और मन शांत रहता है।

तिलक लगाने की विधि

1. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

2. फिर, उसी सिंदूर से अपने गले पर तिलक लगाएं।

3. तिलक लगाते समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमान जयंती 2025 तिथि और समय

हनुमान जन्मोत्सव यानी इस साल 12 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन पूर्णिमा तिथि अप्रैल 12, 2025 को 03:21 बजे तड़के सुबह से शुरू होगी और अगले दिन 13 अप्रैल को 05:51 बजे सुबह तक रहेगी।

 

चारधाम यात्रा 2026 कपाट खुलने की तिथि और स्वास्थ्य विभाग की रणनीति

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी।...

सुग्रीव की लापरवाही के बाद अंगद ने वानर सेना की कमान कैसे संभाली

प्रभु श्री राम की सेना द्वारा लंका के विरुद्ध लड़ा जा रहा वह भीषण युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुँचा था। वानरों...

वरुथिनी एकादशी: अनगिनत जन्मों के संचित कर्मों से मुक्ति का मार्ग

सोमवार, 13 अप्रैल, 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी, वैशाख मासवर्ष भर मनाए जाने वाले चौबीस एकादशियों में से, वरुथिनी एकदशी एक अद्वितीय महत्व...

ईरान-अमेरिका युद्ध का विश्व की अर्थव्यवस्था और मंहगाई पर क्या असर होगा?

ईरान और अमेरिका युद्ध, वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका के लिए सबसे कठिन माना जा रहा है। इस परिस्थतियों में अब यह विश्व में...

कनकधारा स्तोत्र और आदिगुरु शंकराचार्य की कथा

पौष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी को समर्पित कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...

तरबूज़ मीठा है या नहीं?; बिना काटे ऊपर से पहचानने के तरीके जाने

गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज़ की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि यह फल खाने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि सेहत के...

Popular Articles