Top 5 This Week

Related Posts

आषाढ़ माह के व्रत और त्योहार; भगवान विष्णु की योग निद्रा और क का आरंभ

हिन्दू पंचांग का यह चौथा महीना आषाढ़ माह (Ashadam, Ashadha or Aashaadha or Adi) इस वर्ष 12 जून 2025, गुरुवार से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 10 जुलाई 2025, गुरुवार को आषाढ़ पूर्णिमा के दिन होगा।

आषाढ़ माह हिन्दू पंचांग का चौथा महीना धार्मिक अनुष्ठानों, व्रत-त्योहारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु के योग निद्रा में चले जाने के कारण चातुर्मास का आरंभ होता है, जिसमें मांगलिक वैवाहिक जैसे शुभ कार्यों से बचा जाता है, लेकिन आषाढ़ मास में धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ का महत्व बढ़ जाता है। साथ ही इस महीने में वर्षा ऋतु का आगमन भी होता है, जो प्रकृति में नवजीवन का संचार करता है। आषाढ़ मास में भगवान विष्णु, शिव और शक्ति की पूजा का विशेष महत्व है।

आषाढ़ मास का शुभारंभ पूरी धाम में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा से शुरू होता है और साथ ही गुरु की  सर्वशक्तिमान सत्ता को समर्पित गुरु पूर्णिमा भी इसी माह में मनाई जाती है।

आइए यहां आषाढ़ माह 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में विस्तार से जाने,

आषाढ़ माह 2025 व्रत और त्योहार (Ashadha Month Hindu festivals list):

  • 12 जून 2025, गुरुवार: आषाढ़ मास प्रारंभ (प्रतिपदा, एकम), गुरु हरगोविंद सिंह जयंती
  • 14 जून 2025, शनिवार: कृष्णपिंगला संकष्टी चतुर्थी (भगवान श्री गणेश की पूजा)
  • 15 जून 2025, रविवार: मिथुन संक्रांति (सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश)
  • 18 जून 2025, बुधवार: मासिक जन्माष्टमी, कालाष्टमी
  • 21 जून 2025, शनिवार: योगिनी एकादशी (भगवान विष्णु की पूजा, पापों का नाश करने का दिन)
  • 23 जून 2025, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि (भगवान शिव की पूजा)
  • 24 जून 2025, मंगलवार: जैन धर्म में महत्वपूर्ण रोहिणी व्रत
  • 25 जून 2025, बुधवार: स्नान-दान का विशेष महत्व दर्शाती दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या
  • 26 जून 2025, गुरुवार: शक्ति उपासना का पर्व आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, चंद्र दर्शन
  • 27 जून 2025, शुक्रवार: जगन्नाथ रथ यात्रा, पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाई जाएगी।
  • 28 जून 2025, शनिवार: भगवान गणेश की पूजा का व्रत विनायक चतुर्थी
  • 30 जून 2025, सोमवार: भगवान कार्तिकेय की पूजा का पर्व स्कंद षष्ठी
  • 02 जुलाई मां ताप्ती जयंती, वैस्ववत पूजा, चौमासी अठ्‍ठाई प्रारंभ
  • 03 जुलाई 2025, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर होगी मां दुर्गा की पूजा
  • 04 जुलाई गुप्त नवरात्रि नवमी, भड़ली नवमी
  • 05 जुलाई आशा दशमी, यौमे अशुरा
  • 06 जुलाई 2025, रविवार: भगवान विष्णु का शयन काल, चातुर्मास प्रारंभ, हरिशयनी, देवशयनी एकादशी, पंढरपुर मेला, चातुर्मास प्रारंभ, मोहर्रम (ताजिया),
  • 07 जुलाई 2025, सोमवार: देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी
  • 08 जुलाई 2025, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत, जया-पार्वती व्रत प्रारंभ
  • 09 जुलाई 2025, बुधवार: आषाढ़ चौमासी चौदस
  • 10 जुलाई 2025, गुरुवार: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, गुरुजनों के सम्मान का दिन, व्यास पूजा।

आषाढ़ माह के महत्वपूर्ण दिवस (Ashadha Month Hindu festivals list):

  • 14 जून- विश्व रक्तदान दिवस
  • 15 जून- फादर्स डे (पिता दिवस)
  • 18 जून- रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस
  • 21 जून- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, साल का सबसे लंबा दिन
  • 23 जून- श्यामाप्रसाद मुखर्जी दिवस
  • 24 जून- रानी दुर्गावती बलिदान दिवस
  • 26 जून- अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस
  • 27 जून- मधुमेह (डायबिटीज) जागृती दिवस
  • 1 जुलाई- डॉक्टर्स डे, सी. ए. दिवस
  • 4 जुलाई-स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि
  • 6 जुलाई- श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती

ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस आषाढ़ माह में ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

 

 

Popular Articles