Top 5 This Week

Related Posts

महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) मेले में पेशवाई क्या है?

महाकुंभ 2025 (MahaKumbh) मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा। महाकुंभ मेले में पेशवाई एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भव्य समारोह (Peshwai Ceremony In MahaKumbh) होता है।

महाकुंभ में पेशवाई एक राजसी सवारी या एक जुलूस है जिसमें विभिन्न अखाड़ों के साधु राजसी ठाट-बाट के साथ राजसी तरह कुंभनगरी में प्रवेश करते हैं। यह एक ऐतिहासिक परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है।

आइए इस परंपरा और महाकुंभ 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025): कब से शुरू हो रहा है?

महाकुंभ 2025 मेला, 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मेला है, जिसमें लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और तीर्थयात्री गंगा, यमुना, और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करने के लिए एकत्र होते हैं। पौष पूर्णिमा, जो कुंभ मेले का पहला प्रमुख स्नान पर्व है, 13 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी।

इस दिन संगम में स्नान करना पवित्र और शुभ माना जाता है। पौष पूर्णिमा पर संगम में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

महाकुंभ 2025 राजसी (शाही) स्नान की तिथियां?

  • महाकुंभ का पहला राजसी (शाही) स्नान 13 जनवरी 2025 को होगा।
  • महाकुंभ का दूसरा राजसी (शाही) स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के अवसर पर होगा।
  • महाकुंभ का तीसरा राजसी (शाही) स्नान 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दिन होगा।
  • महाकुंभ का चौथा राजसी (शाही) स्नान 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के दिन होगा।
  • महाकुंभ का पांचवां राजसी (शाही) स्नान 12 फरवरी 2025 को माघी पूर्णिमा के दिन होगा।
  • महाकुंभ का आखरी राजसी (शाही) स्नान 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा।

महाकुंभ में पेशवाई समारोह क्या है?

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 मेले का आयोजन किया गया है। इस भव्य समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। यह कुंभ मेला 45 दिनों तक चलेगा। इस महाकुंभ मेले में देशभर से लोग आस्था के साथ स्नान करने आएंगे।

इस धार्मिक पर्व के दौरान प्रयागराज के संगम समेत प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए साधु-संतों का जमावड़ा लगेगा। महाकुंभ के दौरान अखाड़े की पेशवाई निकलती है जो बेहद खास मानी जाती है। आइए जानते हैं कुंभ मेले के दौरान अखाड़े की पेशवाई का क्या मतलब है? इस अखाड़े की पेशवाई में कौन भाग ले सकता है?

महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है। ऐसा माना जाता है कि इससे बड़ा कोई धार्मिक त्योहार नहीं है। सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने और धर्म को समाज से जोड़ने के लिए महाकुंभ का आयोजन और उत्सव बड़े उत्साह से किया जाता है।

ऋषि-मुनि महाकुंभ के वाहक माने जाते हैं। इन संतों ने विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म की रक्षा की और उसे मजबूत किया। साथ ही जरूरत पड़ने पर ये संत धर्म और देश की रक्षा के लिए हथियार उठाने से भी नहीं हिचकिचाते थे।

महाकुंभ में अखाड़े का पेशवा कौन होता है?

अखाड़े के साधुसंत राजसी ठाट-बाट के साथ कुंभ मेले में आते हैं। तब उन्हें पेशवा कहा जाता है, राजा-महाराजाओं की तरह हाथी, घोड़ों और रथों पर साधु-संतों का राजसी तरीके से जुलूस निकलता है।

और वहां मौजूद श्रद्धालु संतों का स्वागत करते हैं। ये संत अपने-अपने अखाड़ों के झंडे अपने हाथों में रखते हैं.

साधु संत हाथ में ध्वजा लेकर पूरे समारोह के साथ अपनी सेनाओं के साथ नगर से निकलते हैं।

महाकुंभ में दुनिया भर से लोग स्नान, ध्यान, दान और ऋषि-मुनियों के दर्शन के लिए आते है।

महाकुंभ 2025 मेला 13 जनवरी से शुरू होगा। और यह कुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा।

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है,जिनका हमारे द्वारा सत्यापन नहीं किया जाता है। किसी भी समस्या की स्थिति में योग्य विशेषज्ञ से मार्ग-दर्शन प्राप्त करें।अन्य जैसे चिकित्सा संबंधी समाचार, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, व्रत-त्योहार,ज्योतिष,इतिहास, पुराण आदि विषयों पर मोंकटाइम्स.कॉम में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न स्रोतों से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि मोंकटाइम्स.कॉम नहीं करता है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले उस विषय से संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

चारधाम यात्रा 2026 कपाट खुलने की तिथि और स्वास्थ्य विभाग की रणनीति

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी।...

सुग्रीव की लापरवाही के बाद अंगद ने वानर सेना की कमान कैसे संभाली

प्रभु श्री राम की सेना द्वारा लंका के विरुद्ध लड़ा जा रहा वह भीषण युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुँचा था। वानरों...

वरुथिनी एकादशी: अनगिनत जन्मों के संचित कर्मों से मुक्ति का मार्ग

सोमवार, 13 अप्रैल, 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी, वैशाख मासवर्ष भर मनाए जाने वाले चौबीस एकादशियों में से, वरुथिनी एकदशी एक अद्वितीय महत्व...

ईरान-अमेरिका युद्ध का विश्व की अर्थव्यवस्था और मंहगाई पर क्या असर होगा?

ईरान और अमेरिका युद्ध, वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका के लिए सबसे कठिन माना जा रहा है। इस परिस्थतियों में अब यह विश्व में...

कनकधारा स्तोत्र और आदिगुरु शंकराचार्य की कथा

पौष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी को समर्पित कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...

तरबूज़ मीठा है या नहीं?; बिना काटे ऊपर से पहचानने के तरीके जाने

गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज़ की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि यह फल खाने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि सेहत के...

Popular Articles