Top 5 This Week

Related Posts

हरी मिर्च चटनी लहसुन के साथ

लोग खाने के साथ अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी हरा-धनिया और पुदीना की चटनी को खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको हरी मिर्च और लहसुन की इस तीखी चटनी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। सबसे अच्छी बात ये है कि इस चटनी को आसानी से स्टोर किया जा सकता है

सबसे पहले, हरी मिर्च लहसुन की चटनी बनाने से एक दिन पहले हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों (हरा लहसुन, लंबी पत्ती )  को धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए।

अब मिक्सी में 5 हरी मिर्च, 3 लाल मिर्च और 4 गोल लाल मिर्च समेत 20 लहसुन की कलियों को भी डाल दीजिए। (चटनी की मात्रा के अनुसार मिर्च और लहसुन को मिलाएं)

मिक्सर में सूखे हुए हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों (हरा लहसुन, लंबी पत्ती ) को भी एड कर दीजिए। आखिर में एक-चौथाई कप विनेगर और नमक भी डाल दीजिए।

अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद एक सूखे कांच के कंटेनर में इस चटनी को निकाल लीजिए।

पैन में दो स्पून सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। अब इस गर्म तेल में हाफ स्पून जीरा, हाफ स्पून कलौंजी और हींग भी डाल दीजिए।

इसके बाद तड़के को हरी मिर्च लहसुन की चटनी के ऊपर डाल दीजिए। आपकी हरी मिर्च लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

आपको इस हरी मिर्च लहसुन की चटनी को स्टोर करने के तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए।

एक एयर टाइट जार को स्मोक से गर्म कर लीजिए। अब इस कंटेनर में हरी मिर्च लहसुन की चटनी को भर दीजिए।

इस तरीके से हरी मिर्च और लहसुन की चटनी को स्टोर करके चटनी में न तो महक आएगी और न ही चटनी जल्दी खराब होगी।

 

हिन्दू धर्म में आध्यात्मिकता कैसे अपनाए ?

हिंदू धर्म (जिसे सनातन धर्म भी कहा जाता है) विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है, जो हजारों वर्षों से चली आ रही मान्यताओं, संस्कृतियों...

देवी उपश्रुति: पवित्र रात्रि और दिव्य रहस्योद्घाटन की देवी

हिंदू धर्म अत्यंत विशाल और प्रकाशमान है, जिसके भीतर अनगिनत दिव्य सत्ताएँ समाहित हैं; और इनमें से प्रत्येक सत्ता ब्रह्मांडीय सत्य के एक अद्वितीय...

राधा रानी नाम जाप: तनाव और चिंता से मुक्ति का मार्ग

राधा रानी हिंदू धर्म की एक प्रमुख देवी और भगवान श्री कृष्ण की मुख्य संगिनी हैं। उन्हें प्रेम, भक्ति, करुणा और कोमलता की देवी...

नारी शक्ति से ही सशक्त राष्ट्र संभव: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा...

टीसीएस नासिक में ऐसे हुआ दुष्कर्म और धर्मांतरण का भंडाफोड़

टीसीएस नासिक इकाई में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले की एसआईटी जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता...

चारधाम यात्रा 2026 कपाट खुलने की तिथि और स्वास्थ्य विभाग की रणनीति

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी।...

Popular Articles