Top 5 This Week

Related Posts

गुड़ नारियल लड्डू ठंड के मौसम में है लाभकारी, कैसे बनायें?

गुड़ नारियल लड्डू ठंड के मौसम में है लाभकारी

नारियल का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन गुड़ नारियल लड्डू स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक है।

गुड़ नारियल लड्डू को ठंड के दिनों में बेहद फायदेमंद बताया गया है।

दरअसल गुड़ नारियल लड्डू,  आयरन, फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

इस स्वीट डिश,  गुड़ नारियल लड्डू को बनाना काफी आसान है।

जानते हैं कि, गुड़ नारियल का लड्डू (coconut and jaggery ladoo) को कैसे बनाएं?

गुड़ नारियल लड्डू के लिए सामग्री:

  • 1 कच्चा नारियल
  • 200 ग्राम गुड़
  • ड्राइ फ्रूइट्स जैसे, काजू, बादाम, अखरोट,किशमिश
  • देशी घी

गुड़ नारियल लड्डू बनाने की विधि:

  • सबसे पहले 1 नारियल लें और उसके ऊपर का ब्राउन छिलका अच्छी तरह से निकालें। उसके बाद नारियल को टुकड़ों में काट कर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।
  • अब गैस ऑन करें कड़ाही रखें और उसमे घी डाले।
  • अब सभी ड्राइफ्रूट्स को सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसी कड़ाही में ग्राइंड किया हुआ नारियल सुनहरा होने तक भून लें और दूसरे बतर्न में रखें।
  • रोस्ट किये गए ड्राइ फ्रूट्स को ठंडा करके ग्राइंडर में बारीक पीस लें।
  • अब कड़ाही में 200 ग्राम गुड़ और आधा कप पानी डालें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं। जब गुड़ अच्छी तरह मेल्ट हो जाए तब उसमे भुना हुआ नारियल और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • ध्यान रखें गैस की आंच धीमी होनी चाहिए।
  • जब सभी सामग्रियां आपस में अच्छी तरह मिल जाएं तब गैस बंद कर दें। मिश्रण हल्का ठंडा हो तब थोड़ा सा मिश्रण हाथों में लें और उससे लड्डू बांधना शुरू करें।
  • गुड़ नारियल लड्डू बनाने के बाद नारियल के बुरादे में भी लपटे सकते हैं और एक प्लेट में अलग रखते जाएं।

 

चारधाम यात्रा 2026 कपाट खुलने की तिथि और स्वास्थ्य विभाग की रणनीति

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी।...

सुग्रीव की लापरवाही के बाद अंगद ने वानर सेना की कमान कैसे संभाली

प्रभु श्री राम की सेना द्वारा लंका के विरुद्ध लड़ा जा रहा वह भीषण युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुँचा था। वानरों...

वरुथिनी एकादशी: अनगिनत जन्मों के संचित कर्मों से मुक्ति का मार्ग

सोमवार, 13 अप्रैल, 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी, वैशाख मासवर्ष भर मनाए जाने वाले चौबीस एकादशियों में से, वरुथिनी एकदशी एक अद्वितीय महत्व...

ईरान-अमेरिका युद्ध का विश्व की अर्थव्यवस्था और मंहगाई पर क्या असर होगा?

ईरान और अमेरिका युद्ध, वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका के लिए सबसे कठिन माना जा रहा है। इस परिस्थतियों में अब यह विश्व में...

कनकधारा स्तोत्र और आदिगुरु शंकराचार्य की कथा

पौष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी को समर्पित कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...

तरबूज़ मीठा है या नहीं?; बिना काटे ऊपर से पहचानने के तरीके जाने

गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज़ की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि यह फल खाने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि सेहत के...

Popular Articles