Top 5 This Week

Related Posts

Nirjala Ekadashi : निर्जला एकादशी पर शुभ योग, मुहूर्त और पूजाविधि

 

Nirjala Ekadashi 2024 : अनंत पुण्य फल देने वाली निर्जला एकादशी का व्रत इस बार 18 जून को पड़ रहा है।

इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की उपासना की जाएगी।

इस साल निर्जला एकादशी पर 3 शुभ योग के संयोग से भक्तों को विष्णु भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत रखने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

निर्जला एकादशी मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि 17 जून को सुबह 4 बजकर 43 मिनट से शुरू हो जाएगी और अगले दिन 18 जून को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

उदया तिथि के चलते 18 जून, मंगलवार को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

इस बार निर्जला एकादशी पर तीन मंगलकारी संयोग बन रहे रहे हैं।

इस दिन त्रिपुष्कर योग, शिव योग और स्वाति नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग समृद्धि में वृद्धि के कारक माने जाते हैं।

निर्जला एकादशी शुभ मुहूर्त 

  • निर्जला एकादशी तिथि प्रारम्भ – जून 17, 2024 को 04:43 am
  • निर्जला एकादशी तिथि समाप्त – जून 18, 2024 को 06:24 am
  • 19 जून को, पारण (व्रत तोड़ने का)समय – 05:24 ए एम से 07:28 am
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 07:28 am

निर्जला एकादशी पूजा-विधि 

  • स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
  • मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
  • भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
  • प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
  • प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
  • संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
  • निर्जला एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
  • भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
  • प्रभु को तुलसी सहित भोग लगाएं
  • अंत में क्षमा प्रार्थना करें

मंत्र:  ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ विष्णवे नम:

निर्जला एकादशी की मान्यता

मान्यता है पांडव भाइयों में से भीम ने ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को बगैर जल ग्रहण किए एकादशी का व्रत किया था।

इस व्रत को करने के कारण भीम को मोक्ष और लंबी आयु का वरदान प्राप्त हुआ था।

निर्जला एकादशी को एकादशी व्रतों में विशेष माना जाता है और इसे साल भर की सभी एकादशी व्रत के बराकर माना जाता है।

 

 

 

चारधाम यात्रा 2026 कपाट खुलने की तिथि और स्वास्थ्य विभाग की रणनीति

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी।...

सुग्रीव की लापरवाही के बाद अंगद ने वानर सेना की कमान कैसे संभाली

प्रभु श्री राम की सेना द्वारा लंका के विरुद्ध लड़ा जा रहा वह भीषण युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुँचा था। वानरों...

वरुथिनी एकादशी: अनगिनत जन्मों के संचित कर्मों से मुक्ति का मार्ग

सोमवार, 13 अप्रैल, 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी, वैशाख मासवर्ष भर मनाए जाने वाले चौबीस एकादशियों में से, वरुथिनी एकदशी एक अद्वितीय महत्व...

ईरान-अमेरिका युद्ध का विश्व की अर्थव्यवस्था और मंहगाई पर क्या असर होगा?

ईरान और अमेरिका युद्ध, वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका के लिए सबसे कठिन माना जा रहा है। इस परिस्थतियों में अब यह विश्व में...

कनकधारा स्तोत्र और आदिगुरु शंकराचार्य की कथा

पौष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी को समर्पित कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...

तरबूज़ मीठा है या नहीं?; बिना काटे ऊपर से पहचानने के तरीके जाने

गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज़ की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि यह फल खाने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि सेहत के...

Popular Articles